Qutub Ansari / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 41
नानपारा/बहराइच l बाढ़ से निपटने के लिए शासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को बलहा विकासखंड में बाढ़ नियंत्रण के लिए नाले का शुभारंभ ग्राम पंचायत केशवापुर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बलहा सरोज सोनकर ने शिलान्यास किया तथा इस मौके पर आलोक जिंदल, जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा खंड विकास अधिकारी बलहा अपर्णा सैनी आदि मौजूद रहे। हवन कर फावड़ा से मिट्टी खोद कर कार्य का शुभारंभ किया किया गया। विधायक सरोज सोनकर ने कहा शासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जो प्राकृतिक नाले है उनके पट जानें से बरसात के जल की निकासी में समस्या पैदा हो रही थी। शासन की ओर से प्राकृतिक नालो की सफाई करवाने के बाद बाढ़ के पानी के निकासी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी और किसानों की फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा। कृपाराम वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नाला सफाई एवं खुदाई कार्य से जलभराव की समस्या दूर होगी और गांवों में बाढ़ का प्रभाव कम होगा। खंड विकास अधिकारी बलहा अपर्णा ने शासन-प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान बाढ़ नियंत्रण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई और लोगों को बाढ़ से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी बलहा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर एपीओ अनिल कुमार तिवारी ग्राम पंचायत अधिकारी, रविंद्र यादव, मिथिलेश यादव, कुमार आशुतोष, श्रीमती अनुराधा गौड़, सुश्री दीक्षा वर्मा,शाहिद अली , तकनीकी सहायक सहजराम, अफसर अली, फिरोज खां, सहित प्रधान केशवापुर दुलारा, दिनेश कुमार वर्मा जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बहराइच, हिंदू गौ रक्षा दल के अवध राज शुक्ला, राम सहारे समेत काफ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन