Qutub Ansari / Sat, Aug 31, 2024 / Post views : 81
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l अमर शहीद ऊधम सिंह के शहीद दिवस पर शनिवार को कोनारी डाकबंगला के समक्ष कांग्रेस जनों ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सामूहिक रूप से शैल्यूट किया। तत्पश्चात लखनऊ बहराइच मार्ग पर किसानों के विरुद्ध अपमान जनक व अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के द्वारा अग्रेजी हुकूमत को चकमा देकर एक पुस्तक में पिस्टल छिपाकर लंदन के एक समारोह में क्रूर एवं तानाशाह जनरल डायर की हत्या करके हजारो भारतीय स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के दमन, उत्पीड़न का बदला लेने जैसे राष्ट्र हितकारी कदम सिर्फ भारत में ही अपितु विश्व प्रख्यात है। उन्होंने भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा बार बार किसानों के विरुद्ध की जा टिप्पणी को अत्यंत शर्मनाक व निंदनीय बताया। इस दौरान किसान कांग्रेस नेता रवींद्र स्वरूप ने कहा कि जब जब किसान जागा है, तब तब सत्ता भागा है। किसान नेता अमर सिंह वर्मा ने कहा कि जिस तरह साइमन कमीशन के विरोध में अंग्रेजों ने भारतीयों का दमन उत्पीड़न करने के बाद अंत में उनका क्या हश्र हुआ था। वही हश्र किसान विरोधी भाजपा सरकार का होने वाला है। कांग्रेस नेता सबीब शेख सन्नू ने कहा कि किसानों के लामबंद आंदोलन व आगामी चुनाव में बुरी तरह से पराजय को भांपकर ही भाजपा सांसद कंगना रनौत को किसानों से मांफी मांगनी पड़ी है। कांग्रेस नेत्री मालती पासवान ने कहा कि कंगना रनौत असंस्कारी व निहायत गिरी हुई महिला को भाजपा में जगह मिल सकती है किन्तु देश व समाज में नही। मोहम्मद इशारत खान ने कहा कि कंगना रनौत को शायद किसान पुत्री के थप्पड़ याद नही रहे अन्यथा वे किसानों के विरुद्ध ऐसे अशोभनीय टिप्पणी न करती। कार्यक्रम के अंत में देश व समाज के हित में संघर्ष जारी रखने का प्रतिज्ञा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन