फैजानफखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l
तहसील कैसरगंज में नवागांतुक एसडीएम न्यायिक प्रकाश सिंह व तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बार एसोसिएशन कैसरगंज अधिवक्ताओं के मध्य में एक परिचात्मक बैठक तहसील सभागार में आयोजित की गई बार के अधिवक्ताओं ने क्रमबद्ध तरीके से अपना-अपना परिचय देते हुए नवागंतुक अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया l इस बैठक में एसडीएम न्यायिक प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के दिशा निर्देश के क्रम में न्यायिक प्रक्रिया करने में हम सभी अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में हमारा भरपूर सहयोग करेगा तथा तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी ने भी अपने संबोधन में बताया कि सभी अधिवक्ताओं का न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग के अपेक्षा के साथ-साथ यह आश्वासन देती हूं की आए हुए सभी फरियादियों एवं पीड़ितों के समस्याओं का त्वरित समाधान करने में बढ़ चढ़ कर काम करूंगी और अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के क्रम में न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाऊंगी तथा बार अध्यक्ष गंगाधर मिश्र ने कहा कि नवागंतुक सभी दोनों अधिकारियों का हम अपने बार के ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके इसलिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन प्रदान करते हैं l इस बैठक में महामंत्री अजय प्रताप सिंह, नसीब खान, वेद प्रकाश सिंह, अजय श्रीवास्तव, बालक राम सरोज, योगेश कुमार मिश्रा, हरीराम चक्रवर्ती, सिराज अहमद,सतीश यादव, दयाराम यादव महताब अहमद, नकछेद यादव, विनोद शुक्ला अख्तर अली, चित्रसेन सिंह सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।