शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l एस एस बी की अंतर वाहिनी एवं अंतर क्षेत्रक पुरुष (वर्ग) एवं महिला (वर्ग) वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ।
59वी वाहिनी की पुरुष टीम विजेता रही एवं 42वी वाहिनी की महिला टीम विजेता रही इसी क्रम में अंतर क्षेत्रक्र के फाइनल में क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी की पुरुष एवम महिला टीम विजेता रही एवं क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर की (पुरुष एवम महिला) टीम उपविजेता रही l
इस प्रतियोगिता के समापन के दौरान कैलाश चंद रमोला कमांडेंट 59वी वाहिनी ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामनाये दी और पुरस्कार से सम्मानित किया।