Qutub Ansari / Sat, Nov 16, 2024 / Post views : 84

मिहींपुरवा/बहराइच l तहसील मिहिपुरवा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 15 फरियादियों ने अपर जिला अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र सौंपा l उसमें एक का निस्तारण मौके पर किया गया l शेष संबंधित विभागों को अग्रेषित कर दिया गया है तथा एडीएम ने बताया कि सभी प्रार्थना पत्रों पर अगले समाधान दिवस तक निस्तारण करके उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा समय का ख्याल रखें l समय पर प्रार्थना पत्र का निस्तारण अवश्य कर लें l समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी मिहिपुरवा संजय कुमार ,पुलिस क्षेत्राधिकार जवाहर कनौजिया तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी, नायब तहसीलदार हर्षित पांडे , नयाब तहसीलदार राजदीप यादव सहित समस्त विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन