रईस खान मिहीपुरवा/बहराइच l विकासखंड मिहीपुरवा में लगभग 4 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे वरिष्ठ लिपिक अजय सिंह के रिटायर होने पर ब्लॉक मिहीपुरवा के सभागार में विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया शनिवार 31 अगस्त को अपने कार्यकाल को पूरा करने वाले वरिष्ठ लिपिक अजय कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत आफाक अहमद तथा सभी ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधानों ने सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठि लिपिक अजय कुमार सिंह को अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर एवं फूल मालाओं सहित उन्हें विदाई दी l इस दौरान खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी ने उनके कार्यकाल के दौरान सभी कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके साथ बिताए गए पलो का बखान करते हुए उन्हें विदाई दी। इस दौरान सभी ने उनके कार्य की प्रशंसा बारी-बारी से करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी अंत में सेवानिवृत अजय सिंह ने सभी सहयोगियो का सेवा कल के दौरान मिले सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विदाई समारोह आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी के सहयोग की सराहना की l इस दौरान जेई विवेक कुमार , एडीओ कोऑपरेटिव उमेश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष अजय वर्मा बाबू ,प्रधान जितेंद्र गोड, रईस खान, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सिंह, शैलेश सिंह, शाहनवाज, अहमद ,मनीष चौधरी, बृजराज पांडे ,अनिल मौर्य, इरशाद अहमद,अशोक मौर्य , अयुब अहमद,नागेश त्रिपाठी,अनिल शुक्ला,मिथलेश यादव, सहित समस्त पूर्व एवं वर्तमान में पोस्ट अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विदाई दी। पूरे कार्यक्रम का संचालन शायराना अंदाज में बड़े हैं सुचारू रूप से एडीओ कोऑपरेटिव उमेश यादव ने किया।