रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा आगामी त्योहारों के तहत उप निरीक्षकों एवं पुलिस क्षेत्रअधिकारियों का किया है तबादला तथा नए लोगों को दि जिम्मेदारी
मालूम हो कि विगत दिनों सुजौली थाना क्षेत्र का वार्षिक निरीक्षण करने आए पुलिस अधीक्षक बहराइच रामनयन सिंह ने मूर्तिहा कोतवाली का निरीक्षण करने के दौरान कमियां पाए जाने के कारण डेढ़ वर्षो तक मूर्तिहा का प्रभार देख रहे अमितेंद्र सिंह का तबादला वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर रिसिया थाने मे कर दिया था तथा मूर्तिहा का प्रभार उपनिरीक्षक रामनरेश प्रभारी साइबर क्राइम को सौंपा है इसी क्रम में थाना मोतीपुर जालिम नगर चौकी का प्रभार वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को सौंप तथा उपरोक्त थाने के ही बलाई गांव चौकी का प्रभार पीआरओ शिवेश कुमार शुक्ला को दी है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी मिहिपुरवा हीरालाल कनौजिया का तबादला गैर जनपद मिर्जापुर हो जाने के कारण पुलिस क्षेत्रअधिकारी तेज तर्रार हर्षिता तिवारी को मिहींपुरवा की जिम्मेदारी दी है । गैर जनपद तबादला हुए सी ओ हीरालाल कनौजिया को पुलिस अधीक्षक बहराइच ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी है।