Qutub Ansari / Sun, Nov 24, 2024 / Post views : 113
सिराज अली कादरी

कैसरगंज/बहराइच l यातायात माह के मद्देनजर पुलिस क्षेत्रअधिकारी अनिल कुमार सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा के निगरानी में आज रविवार के दिन चेकिंग अभियान किया गया, जिसमें लोगों को सख्त हिदायत दी गई, कि सर सलामत तो सब सलामत जीवन अमूल्य है l इसे बचा कर रखना हमारा आपका सबका कर्तव्य है l सराहनीय कार्य पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह व इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा की ओर से तमाम लोगों को नि शुल्क हेलमेट वितरित किए गए l इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक व तमाम पुलिस के जवान मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन