फैजानफखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l सीएमओ डा0 संजय कुमार शर्मा ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भकला में चल रहे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय की चिकित्सीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रभारी डा. विनोद कुमार को निर्देशित किया। सीएमओ डा. शर्मा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडासर के बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भकला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने चिकित्सालय में ओपीडी रजिस्टर, डिलीवरी रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका,दवाखाना के साथ-साथ चिकित्सालय में उपस्थित मरीज से मिलकर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षक डा. विनोद कुमार को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएं जिससे सुविधाओं में किसी प्रकार की असुविधा का सामना मरीजों को ना करना पड़े। सीएमओ ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के उद्देश्यों के बारे में समूर्ण जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों में उस विषय को साझा किया l उन्होंने दवाओ के रखरखाव व व्यवस्था सहित चिकित्सालय के सफाई पर संतोष व्यक्त किया। तथा उपस्थित स्टाफ से स्वास्थ्य संबंधित प्रश्न करते हुए मरीज के इलाज हेतु तमाम प्रकार के जानकारी को भी दिया l इस मौके पर प्रभारी डॉक्टर विनोद कुमार, फार्मासिस्ट रवि गुप्ता, मायाराम, स्टाफ नर्स काजल जैसवाल, वंदना कुमारी, एलए संतोष कुमार,शैलेश वर्मा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।