Qutub Ansari / Thu, Oct 10, 2024 / Post views : 120
जरवल/बहराइच।
दशहरा व दुर्गा पूजा को लेकर
नगर पंचायत जरवल की ई ओ खुशबू यादव ने पुलिस बल के साथ निकाय के सफाई कर्मियों की संयुक्त टीम के साथ चौक वैराकाजी अहमदशाह नगर वार्ड के दुकानदारों के टीन शेड के साथ दुकान के बाहर बिंच तिपाई को हटवाने के साथ दुकानदारों से सकरी गली पर अतिक्रमण करने से सचेत किया साथ ही दुकानदारों से कहा की दुकानों के आगे जो दो पहिया वाहन जो खड़े होते हैं कतई न खड़े होने दे क्योंकि नगर मे पार्किंग की व्यवस्था नहीं है एसा करने पर उन पर निकाय प्रशासन तो जुर्माना करेगा ही पुलिस कर्मी गाड़ियों का चालान भी करेंगे गाड़ी भी खींच सकते है अभियान के दौरान ई ओ सुश्री खुशबू यादव,सफाई नायक संजीव कुमार,सहायक सफाई नायक रंजीत कुमार,जरवल चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह राणा मय पुलिस बल एवं नगर पंचायत के कर्मचारी गणो के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन