बहराइच ( नानपारा सिटी )l नगर में इन दिनों जाम की समस्या से जूझ रहे हैं नागरिक ।
सड़कों पर अक्सर जाम लगा रहता है, जिससे स्कूल, दफ्तर और अस्पताल जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाले यात्रियों की राह और भी मुश्किल हो गई है। बाजार में अतिक्रमण, अनियंत्रित ट्रैफिक और पार्किंग की अव्यवस्था इस स्थिति को और बदतर बना रही है।
जब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा तब तक लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकती। शिकायत के बात भी संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते ।संभ्रांत नागरिकों का कहना है ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया जाए राजबाजार से गोयल तिराहा तक पटरियों से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।