लियाकत अलीशिवपुर/बहराइच l ग्राम पंचायत इटहा में स्थित आयुष्यमान अरोग्य मन्दि में सीएचओ मेर्ली वा एएनएम की उपस्थिति सप्ताह में दो से तीन दिन ही रहती है l ग्राम वासियों का कहना है कि उपस्वास्थ केंद्र में कार्यरत सीएचओ और एएनएम मनमाने तरीके से काम करते हैं, जब मन होता हैं आती हैं हाजरी लगा कर चली जाती हैं, वहीं उपस्वास्थ्य केंद्र नशा और जुआ का अड्डा बना हुआ है। उपस्वास्थ्य केंद्र के प्रत्येक कमरों के ताले वा कुंड्डी टूटी हुई हैं, और कमरों के अन्दर चारो तरफ़ सिगरेट, माचिस की तीलियां, मधुमक्खी के छत्ते लगे हुए हैं, वहीं लेबर रूम में, उपचार की जाने वाली सामग्रियों पर, धूल और मिट्टी के शिवा कुछ नज़र नहीं आ रहा, ग्रामीणों से बात करने पर ज्ञात हुआ की, सीएचओ मैडम सप्ताह में एक दो ही दिन केन्द्र में उपस्थित रहती हैं, जब ग्रामीण केन्द्र पर जाते हैं, तब ताला लगा हुआ मिलता है, यानी की सिर्फ दो घण्टे के लिए हाजरी भरने आती हैं और वापस लौट जाती हैं। वहीं उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सीएचओ, मेर्ली, का कहना है की केन्द्र में मेरी उपस्थिति प्रतिदिन रहती है,अगर केन्द्र की स्थिति की बात की जाय तो, इसके जिम्मेदार हम नहीं, इसके जिम्मेदार ग्रामीण खुद हैं, ग्रामीण रात में दीवार फांद कर आते हैं, यहीं पे जुआ खेलते हैं और नशा करते हैं, इस संबंध में मैंने शिकायत भी किया है, परन्तु संबंधित अधिकारी कहते हैं की पुलिस में शिकायत करो।