Qutub Ansari / Thu, Nov 14, 2024 / Post views : 106
एम अरशद
रुपईडीहा/बहराइच । रुपईडीहा क्षेत्र के सीमांत इंटर कॉलेज,आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज,परवीन गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक,खेल प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और उनका मनोबल बढ़ाया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गायन ने सभी का मन मोह लिया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और बच्चों को मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करने के लिए प्रेरित किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालयों में उत्सव का माहौल रहा और बच्चों ने बाल दिवस को खूब आनंद और उल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन