Qutub Ansari / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 90
नानपारा/बहराइच l नानपारा के माॅडर्न फैज ए आम एकेडमी में लिटिल चैंप सेलिब्रेशन डे का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ अदीब उल्लाह खान , डाॅ इशरत उल्लाह खान मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अध्यापिकाओं को सलाह दी कि छोटे बच्चों को टिफिन अपनी देख रेख में करवाए क्योकि छोटे बच्चें अक्सर टिफिन करने में लापरवाही करते है। डाॅ इशरत उल्लाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के विद्यालय का संचालन होना बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है। डाॅ अदीब उल्लाह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम संचालन अध्यापिका सदफ खान, इरम रिजवी और नाहिद बेगम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक हाजी समीउल्लाह खान, सीईओ सय्यद अली हैदर रिजवी, प्रधानाचार्य आकिब शब्बीर, उपस्थित रहे। प्रबन्धक समीउल्लाह खान ने अभिभावको से गुजारिश की, कि वे बच्चों की शिक्षा में उनका सहयोग करे ताकि अभिभावक और अध्याापक मिल कर बच्चों के भविष्य का निर्माण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन