Qutub Ansari / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 96
बहराइच। यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।। जिसमे गुरुकुल पब्लिक स्कूल, टिकोरा मोड़, बहराइच के 10 व 12 के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर से अपना परचम लहराते हुए शत प्रतिशत फर्स्ट डिवीज़न रिजल्ट दिया है।बच्चों ने 80- 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, जिसमे आयूष गुप्ता ने 92%, श्रेयस कुमार ने 89%, मुकेश यादव ने 87% , आराध्या बाजपेयी ने 85.8% , दीपशिखा मिश्रा ने 84.2%, देवांश सिंह ने 84%, आकांक्षा श्रीवास्तव ने 83.3%, मोहम्मद माज़ ने 82.5%, आलोक कुमार ने 82.5%, वैष्णवी सोनी ने 82.3%, दीपिका वर्मा ने 80%, प्राची सिंह ने 73%, वैष्णवी सिंह ने 82% अंक प्राप्त किया।विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक व विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रान्त कार्याध्यक्ष राजदेव सिंह जी ने छात्र छात्राओं को मीठा खिला कर स्मृति चिन्ह दिया व मेडल पहनाकर उनके अच्छे परिणाम के लिए उत्साहवर्धन किया। साथ में उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।स्कूल प्राचार्या स्वाति सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सूरज प्रताप सिंह व सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन