Qutub Ansari / Sun, Apr 13, 2025 / Post views : 47
पयागपुर/बहराइच l उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरपुर में शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव एवं प्रबेश उत्सव एवं अंक पत्र वितरण तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण विधार्थियों का बिदाई समारोह का भव्य एवं दिव्य कार्य क्रम का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन अभिमन्यु त्रिपाठी पूर्व प्रवक्ता रामनगर खजुरी ने मां बीणापानि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात बालिकाओं द्वारा माता बंन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया जो कि सुनकर सभी अतिथि गण मंत्र मुग्ध हुए साथ ही शिक्षक प्रबीण कुमार सिंह के द्वारा प्रेरणा गीत एवं बिदाई गीत पर समा बांधा l तत्पश्चात बालिकाओं एवं बच्चों द्वारा दहेज प्रथा बाल बिबाह, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्राभिनंदन आदि पर नाटक प्रस्तुत किया जो कि बहुत मनमोहक एवं आकर्षक केन्द्र रहा राधा बरसाने स्कुलवा में नमवा लिखावाचली गीत एवं डांस सहित अनेक कार्यक्रम जैसे बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अन्धेर नगरी,सोशल मीडिया नाटक सुदामा चरित्र आदि कई कार्य क्रम देख करप्रसन्न हुए l मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पाण्डेय ने बच्चों को पुरस्कार एवं अंक पत्र वितरित किया l . वार्षिकोत्स्व कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार मिश्र ने किया l कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्याक राम नरेश यादव, कार्यक्रम आयोजक चंद्र शेखर तिवारी, हरि ओम गोड़, प्रबीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, आदित्य विद्यार्थी, पंकज यादव, अंकुर शुक्ल, शिवश्याम मिश्रा, बिनोद कुमार तिवारी, उमाशंकर शुक्ल, संजय भदौरिय, दिनेश कुमार, अनिल सिंह, राजेश कुमार चौबे प्रबक्ता, अजय कुमार, केवल राम, शैलेन्द्र भूषण, मनोज कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव , केडी शुक्ल, शाकरुन, ग्राम प्रधान शब्बीर अहमद, एसएमसी अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, केके शुक्ल, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष पयागपुर राम उदार मिश्र, बिशाल मिश्र, ग्राम प्रधान पकड़ीकला, मंन्शाराम, राम समुझ गौतम एवं अनेक कई सम्मानित ग्राम प्रधान, अभिभावक मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन