Qutub Ansari / Tue, Dec 3, 2024 / Post views : 94
फैजान 
फखरपुर/बहराइच l फखरपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच राजमार्ग पर स्थित गजाधर पुर अजीजपुर पवारन पुरवा के पास अपने दरवाजे पर खेल रहे 5 वर्षीय बालक को पिकअप ने रौंद दिया जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तथा गाड़ी को कब्जे में ले लिया है l जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच राजमार्ग पर स्थित अजीजपुर गांव पंचायत निवासी भगत का 5 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय अपने दरवाजे पर खेल रहा था तभी गजाधरपुर चौराहे से फखरपुर की ओर बैक हो रही एक पिकअप ने बच्चे को रौंद दिया l जिससे मौके पर ही अबोध बालक की मौत हो गई यह देखते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण दौड़ पड़े लेकिन बालक को काल के गाल से कोई नहीं बचा सका l पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव एवं दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया l प्रभारी थाना अध्यक्ष के के सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन