फैजानफखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l नगर पंचायत कैसरगंज के ग्राम चकपिहानी के मजरे लोधन पुरवा निवासी राजेश कुमार के 12 वर्षीय पुत्र को एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर चालक भागा। लेकिन वह आगे जकर चकपिहानी से गंडारा जाने वाले मार्ग पर जाकर पलट गया।परिजनो ने शव को सडक पर रखकर कैसरगंज- हुजूरपुर मार्ग जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही किये जाने आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुला। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपू उम्र लगभग 14 वर्ष अपने घर से साइकिल में हवा भरने के लिए सड़क पर गया था कि हुजूरपुर की ओर से आ रही एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क जाम कर दिया। पिकअप चालक दुर्घटना करने के पश्चात गाड़ी लेकर भागा। लेकिन चकपिहानी से गण्डारा जाने वाले मार्ग पर आगे पलट गया। इस घटना की स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।