Qutub Ansari / Tue, Nov 5, 2024 / Post views : 90
रईस खान
मिहींपुरवा/बहराइच। विकास
ड मिहींपुरवा का क्षेत्र को मिनी पूर्वांचल कहा जाता है। इसलिए यहाँ का छठ पूजा का महापर्व बड़े धूम - धाम से मनाया जाता है। पूर्वांचल वासियों के लिए छठ पूजा का अपना एक महत्व हैं। इस पूजा मे माँ अपने पुत्र की लम्बी उम्र की कामना हेतु निर्जला व्रत रखती हैं। इसकी शुरुआत 05 नवम्बर 2024 नहाय - खाय से हों चुकी हैं। जिसका समापन 08 नवम्बर 2024 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा।
घाटों की हों रही साफ - सफाई
ग्राम पंचायत सुजौली व चफ़रिया के घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां शुरु हों चुकी है जिसको लेकर ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, ग्राम प्रधान अज़ीज़ अहमद, जिला कार्यकारणी सदस्य बहराइच जितेंद्र तिवारी, कोटेदार प्रशांत तिवारी, समाजसेवी प्रिंस तिवारी व आई टी संयोजक बलहा तरुण तिवारी द्वारा सुजौली - चफ़रिया छठ पूजा स्थलों पर साफ सफाई करवाई गई हैं। वही भक्तो को कोई समस्या ना हों उसके लिए छठ पूजा स्थलों पर लाइट की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन