शकील अंसारी
नानपारा/बहराइच l शहीदाने कर्बला की याद में मनाया जाने वाला गमी का पर्व छेल्लुम नानपारा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया पर्व की भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोतवाल वी के सिंह , राजा बाजार चैकी इंचार्ज आर एस यादव अपने दल बल के साथ पूरा समय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ,उप जिला अधिकारी अश्वनी पांडे भ्रमण करते रहे कानूनगो राम सजीवन पांडे विश्वनाथ मौर्य जी लेखपाल मनीष कुमार भी मौजूद रहे।
नानपारा में परंपरागत छेल्लुम मनाया गया आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आलम और ताजिए नगर के इमामगंज चौराहे पर एकत्रित हुए और कर्बला की ओर रवाना हो गए l इस दौरान इमामगंज चौराहे पर भारी भीड़ रही वही इस भीड़ की निगरानी के लिए तीसरी आंख के रूप में जगह-जगह कैमरे लगे थे इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की गई कंट्रोल कोतवाली में रहा। भीड़ के दौरान सहयोग करने के लिए मोहर्रम कमेटी एवं अन्य सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। नगर की साफ सफाई और लाइट की व्यवस्था पालिका परिषद अध्यक्ष अब्दुल वहीद की ओर से की गई थी मेले में सहयोग करने के लिए नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नसीबुन निशा, अब्दुल मोहिद राजू, डॉ तनवीर, भाजपा के धर्मेंद्र गुप्ता संकल्प सेवा संस्थान के केशव पांडे, शकील अंसारी, इरशाद अली सोनू, व्यापार मंडल के सोहेल अहमद ,अब्दुल मुशीर सेठ अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा के अध्यक्ष मोहम्मद अरसद बाबा विश्व पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता,विनोद द्विवेदी, पुनीत श्रीवास्तव, डीके श्रीवास्तव, सरफराज सिद्दीकी ,विनोद जयसवाल, अज़्ज़न, वसीम हसन राजा आदि थे। अपराध निरोधक समिति के केशव कुमार मौर्य ,कैलाश सोनी ,अशोक कुमार श्रीवास्तव, अजमत अली चुनना, आदि थे । उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नदीम चौधरी, सफीक कुरैशी, मुबारक अली, भोला कुरेशी, सैयद अब्दुल वली तथा अन्य को नगर पालिका अध्यक्ष और पुलिस क्षेत्राधिकारी के हाथों सम्मनित किया गया ।