Qutub Ansari / Wed, Aug 28, 2024 / Post views : 86
मिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत सब स्टेशन कैलाशपुरी के कर्मचारियों के द्वारा ग्राम पंचायत सुजौली के टपरा बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया l इस दौरान बकाया बिजली बिल हेतु उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। और उनको जल्द से जल्द विद्युत बिल जमा करने को कहा गया कई लोगों ने तत्काल विद्युत बिल जमा भी किया l इसके साथ-साथ विद्युत कर्मचारियों ने क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण भी किया l इस दौरान सब स्टेशन कैलाशपुरी के विद्युत कर्मचारी जितेंद्र कुमार, अजय साहनी, मुकेश मौर्य ,भूपेंद्र सिंह, कृपा शंकर पाठक के साथ कई विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन