Qutub Ansari / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 90
पयागपुर/बहराइच l पयागपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में मुख्य बाजार में काली मंदिर और आबादी है वहां पर हमेशा नाली का गंदा पानी भरा रहता है नवरात्र के चलते बाजार वासियों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव से की थी नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद ने वार्ड का निरीक्षण किया, जिसमें वहां के नागरिकों ने लिखित शिकायत अध्यक्ष को दी बताया कि सफाई न होने के कारण नाली बंद है पानी न निकलने की वजह से मंदिर के आसपास और रास्ते में पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारी को अवगत कराया तथा साफ सफाई हेतु उचित आदेश दिया l बताते चलें कि नगर पंचायत में कुल 61 कर्मचारी निविदा पर कार्यरत है जिसमें 45 सफाई कर्मचारी एवं 16 अन्य कर्मचारी हैं लेकिन नगर पंचायत का साफ सफाई पूर्णतया बाधित है पूरे नगर में कूड़े का ढेर लगा हुआ है तथा नदियों का गंदा पानी रोड पर बह रहा है l जब कार्यालय के सतपाल से पूछा गया तो बताया कि कर्मचारी साथ नहीं दे रहे हैं जब अधिशासी अधिकारी परमिता सिंह फोन से संपर्क किया गया तो फोन नहीं उठा नगर वासियों का आरोप है की सफाई कर्मी और कर्मचारी काम पर नहीं आते हैं l मौके पर उपस्थित सभासद बजरंग बहादुर शर्मा व विजय गौतम प्रतिनिधि अनुपम सिंह विवेक नारायण ने आरोप लगाया कि कर्मचारी काम बाधित किए हुए हैं साफ सफाई विद्युत व्यवस्था सब ध्वस्त है एवं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र समय से नहीं मिलता है l सभासदों ने बताया कि अर्थशास्थी अधिकारी की सप्ताह के दो दिन बुधवार एवं शुक्रवार को शासनादेश के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पयागपुर में बैठकर जनता की समस्या सुनी और कार्य का निस्तारण करें लेकिन वह नहीं आती है l
विज्ञापन
विज्ञापन