Qutub Ansari / Thu, Nov 14, 2024 / Post views : 92

नानपारा/बहराइच l 14 नवम्बर बाल दिवस के मौके पर गुरूवार को साॅफ्ट पेटल एकेडमी के प्रांगण गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया गया । कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम स्कूल की छात्रा आस्था, वैश्नवी, बुशरा, तनु, सौम्या, अनुष्का एवं श्रृष्टि ने सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके उपरांत वामिका, आलमीन, आयशा, ईशानी, खुशी, अर्पिता, नित्या, अराध्या, पंक्ति एवं वेदिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंध समिति के एम डी ए कान्त श्रीवास्तव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके बारे में बताया। स्कूल के ग्राउंड में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विभिन्न कक्षा के बच्चों द्वारा खाने पीने के विभिन्न स्टाॅल, मनोरंजन हेतु खेल के स्टाॅल एवं स्टेशनरी आदि के विभिन्न स्टाॅल लगाये जिसका स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अगले चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जन्नत सनत, नव्या, श्रेया, खुशी, वंशिका व पायल ने आखे खुली हो या बंद पर ग्रूप डांस किया। इसी के साथ एफडीसी ग्रूप ए, बी, सी व डी के बच्चों ने ग्रूप डांस, नाटक एवं डांडिया आदि की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगो का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा सोशल मीडिया पर आधारित नाटक की प्रशंशा हुई। कार्यक्रम के अंत में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरुष्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम फैंसी ड्रेस के निर्णायक डा अनिता शुक्ला, ओम पोद्दार धर्म ध्वज श्रीवास्तव, डा वीरांगना कान्त आदि को गीता श्रीवास्तव, ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दूसरी और सेंट पीटर इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किये रंगोली वगैरा बना कर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन