सिराज अली कादरीकैसरगंज/बहराइच l पुलिस क्षेत्राधिकार कैसरगंज रवि खोखर ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग गंगा जमुनी तहजीब को मद्देनजर रखते हुए आपसी भाईचारा प्यार मोहब्बत के साथ होली एवं रमजान का पर्व साथ साथ मनाएं l आपस में सभी लोग मिलजुल कर रहे हैं l
यह सभी त्योहार हमारी एकता का प्रतीक है l इसलिए हमें ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना है जिससे एक दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे l पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि हमें गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखना है पिछले वर्षों की तरह पूरे क्षेत्र में इस बार भी यह पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए l होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन पड़ने से पुलिस भी सतर्क है तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले लोगों को बक्सा नहीं जाएगा l