Qutub Ansari / Thu, Nov 21, 2024 / Post views : 87
फैजान
फखरपुर/बहराइच l फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुकनापुर में कार ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल। घायल को एन एच एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज जहां पर गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद त्रिपाठी पुत्र राम प्रसाद त्रिपाठी उम्र 48 वर्ष निवासी परासनपुरवा नकौड़ा थाना फखरपुर अपनी बाईक से कुंडासर की तरफ से रुकनापुर आ रहे थे कि उसी तरफ से आ रही कार up 32KN3278 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया l घायल प्रमोद त्रिपाठी को ग्रामीणों की मदद से एन एच एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले जाया गया जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कुंडासर चौकी प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा ने बताया की कार को जब्त कर लिया गया है चालक मौके से फरार था तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन