Qutub Ansari / Fri, Aug 2, 2024 / Post views : 84
कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के निकट नेशनल हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में बहराइच की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर भिड गई। जिसमें कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए l घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया जा रहा है l जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराइच की ओर से आ रही एक कार कैसरगंज थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के निकट सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से अनियंत्रित होकर भिड गई, जिसमें कर में सवार सफीक अहमद उम्र 35 वर्ष , मोहम्मद आरिफ उम्र 34 वर्ष , मोहम्मद आसिफ उम्र 28 वर्ष, शबनम उम्र 25 साल निवासी रिसिया मोड जनपद बहराइच सवार थे। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया जहां। उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है l प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया की घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन