फैजानफखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर लखनऊ की आ रहे एक चिकित्सक की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी का एयरबैग खुलने से डा0 बाल बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. भूपेश जो रमवापुर सीएचसी पर चिकित्सक के रूप में तैनात है l वे रविवार को अपना परिवार छोड़कर लखनऊ से बहराइच की ओर आ रहे थे कि कैसरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जमल्दीपुर के निकट उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी के इंजन के परखच्चे उड़ गए। लेकिन एयरबैग खुलने से डा0 भूपेश बाल बाल बच गए।उन्हें मामूली चोटे आई है। ग्रामीणों ने गाड़ी से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद वह बदहवास हो गए तथा कुछ भी बता पाने की स्थिति में कुछ देर नहीं रहे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया है।