Qutub Ansari / Thu, Sep 19, 2024 / Post views : 102
जरवल/बहराइच। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव के नेतृत्व मे अवैध पॉलिथीन के खिलाफ चलाया गया। अभियान मे तमाम दुकानदारों के पास अवैध पॉलिथीन मिलने पर 6700 रुपये का जुर्माना भी किया। वही जरवल बाजार में पटरी दुकानदारों के द्वारा किए गए अवैध आक्रमण को लेकर ई ओ पर काफी नाराज भी दिखी।बताते चले निकाय की टीम को देखकर प्लास्टिक के ग्लास, दोना, चम्मच, पत्तल, पॉलिथीन विक्रेताओं और होलसेलरों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने टीम का हल्का विरोध भी किया। लेकिन पुलिस कर्मियों को देख काफी शांत भी नजर आए l इस मौके पर जरवल चौकी इंचार्ज राणा राज सिंह अपने पुरे दलबल के साथ व नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन