अशोक सोनीजरवल/बहराइच। जरवल के सूसी में हुए उप चुनाव में प्रधान पद पर संदीप विजयी घोषित किए गए। मतगणना पुलिस सुरक्षा में जरवल ब्लाक में सम्पन्न हुयी। जरवल विकास खण्ड के सूसी ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में अखिलेश कुमार और संदीप के बीच सीधा मुकाबला था। उप चुनाव में संदीप 535 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। दूसरे स्थान पर अखिलेश कुमार 434 मत पाकर रहे। विजयी संदीप को एसडीएम कैसरगंज पंकज दीक्षित, जरवल बीडीओ अमन वर्मा ने जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। ब्लाक परिसर में मतगणना को लेकर सुरक्षा के कडे इन्तजाम रहे।