Qutub Ansari / Wed, Sep 25, 2024 / Post views : 95
फखरपुर/बहराइच l फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय जगना वजीरगंज में गाटा संख्या 92, 211 और 212 की जमीन जो खलिहान और रास्ते में अंकित है। इसी जमीन पर गांव के लोगों ने कब्जा कर घर व दुकाने बना रखी थी बुधवार कैसरगंज एसडीएम आलोक प्रसाद की अगुवाई में गठित हुई टीम में तहसीलदार अभय रॉज पांडेय, नायब बृजेश कुमार, ब्रहमादत्त यादव कानूनगो, राम मनोहर लेखपाल चन्द्रकेश मौर्या महावीर रॉय अफजाल अहमद समेत पुलिस क्षेत्रा अधिकारी कैसरगंज अनिल सिंह एस एच ओ अभिनव प्रताप सिंह फखरपुर राजनाथसिंह कोतवाल कैसरगंज, पयागपुर,बौडी, हुजूरपुर, समेत आधा दर्जन पुलिबल व दो बटालियन पीएसी की मौजूदगी तीन मे जेसीबी से अबैध कब्जे पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई ।
पिछले सफ्ताह के बुधवार को तहसील द्वारा नोटिस जारी कर जमीन खाली करने की चेतावनी दीगयी थी । जमीन खाली न करने पर तहसील प्रशासन आज बुधवार को बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए 23 स्ट्रेक्चर (मकान व दुकान ) को गिराया गया । इसको लेकर गांव के सैकड़ों लोग गुरुवार को सपा विधायक आनंद यादव और पूर्व विधायक शब्बीर अहमद के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे थे मगर वहां से भी उन्हें राहत नही मिली थी।
एक वर्ष पूर्व मिला था नोटिस सराय जगना गांव निवासी वसीम खान, कुलसुम,अबू सहमा, मोसिम जोथु जावेद, फहद सिद्दीकी,फारुख खा, जुबेर, शहजाद, समेत अन्य को 10 नवंबर 2023 को बेदखली का नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा गया। कोर्ट के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने तेजी पकड़ी है। इससे गांव के सैकड़ो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एसडीएम आलोक प्रसाद ने बताया उक्त गांव निवासी हदीसुल द्वारा रास्ते के विवाद को लेकर हाईकोर्ट में अपील की थी जिसके आदेश के पालन में 23 स्ट्रेक्चर चिन्हित कर बुलडोजर की कार्यवाही की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन