जंगली रास्ते पर वाहन छोड़कर हुए चोर फरारभैंस चुराने आए चोरो का पीछा कर रही फखरपुर कैसरगंज सयुक्त टीम ने करनैलगंज थाने क्षेत्र के जंगल से वाहन किया बरामद( शुभम मिश्रा )बहराइच l थाना अध्यक्ष फखरपुर करुणाकर पांडेय द्वारा लगाई गई रात्रि गस्त के दौरान
करीब 02.00 बजे रात्रि में वाहन चेकिंग के दौरान शिवराजपुर हाईवे के किनारे एक अज्ञात पिकअप रोड के किनारे खड़ा होकर भैंस खोलने की फिराक में था l मौके से निकल रहे पुलिस वालों द्वारा उक्त पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया l परंतु पिकअप नहीं रुकी l हल्का सिपाही रमानन्द यादव राजबीर यादव ने तत्काल शुचना एसओ व परसेंडी मिल के पास बने चेक पोस्ट पर मौजूद एस आई शैलेन्द्र यादव को दी l शैलेन्द्र यादव द्वारा पुलिबल के साथ अपने प्राइवेट वाहन से पिकअप का पीछा किया l पिकअप ने अपनी पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर नंबर छुपा रखा था फखरपुर पुलिस बल पीछा करते हुए टोल प्लाजा कैसरगंज तक पहुंचे परंतु टोल प्लाजा का बेरियर तोड़ते हुए पिकअप सवार आगे निकलते रहे l तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह को उक्त घटना के संबंध में अवगत कराया गया l प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्परता दिखाते हुए कैसरगंज पर बैरिकेडिंग की गई l परंतु वैरिकेटिंग को तोड़ते हुए चोर पिकअप हुजूरपुर रोड पर प्रवेश हो लिए और आगे बढ़ते रहे ।कैसरगंज व फखरपुर दोनों टीमें पीछे लगी रही l उक्त पिकअप का पीछा करते हुए हुजूरपुर होते हुए कर्नलगंज बॉर्डर तक पहुंचे तथा वहां पर कर्नलगंज पुलिस को भी सूचना दी गई l कर्नलगंज पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आगे से रोका गया l परंतु नहीं रुके कर्नलगंज पुलिस फखरपुर व कैसरगंज पुलिस पीछा करती रही अंत में पिकअप को घने जंगलों में लेकर घुसा दिया और पिकअप छोड़कर भैंस चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए l पिकअप के नंबर प्लेट में लगी हुई मिट्टी को हटाकर देखा गया तो पिकअप का नंबर UP32FN2145 उक्त पिकअप को संयुक्त टीम द्वारा कैसरगंज कोतवाली में पकड़े गए पिकअप को खड़ा कराया गया। एसओ करुणाकर पांडेय ने बताया नाका बन्दी पर मौजूद एस आई अमित गुप्ता उ0 नि0 शैलेन्द्र कुमार यादव,हे0का0 रामानन्द, यादव विकास मिश्रा हे0का0 राजवीर, हे0का0 अभयनन्दन का0अनिल,का0 रिजवान व कैसरगंज टीम मौजूद रही वाहन को कैसरगंज थाने खड़ा कराया गया है। कैसरगंज कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया घटना की गहनता से जाँच की जा रही है।