Qutub Ansari / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 103
बहराइच ( मिहिपुरवा )l भरथापुर नाव हादसे में आज पांचवे दिन रेस्क्यू टीम को दो शव बरामद हुआ है पहला शव घाघरा बैराज से 5 किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र के जंगल गुलरिया गांव के सामने लखीमपुर जिले के लालपुर गांव के समीप घाघरा नदी में लापता भरथापुर निवासी 50 वर्षीय शिवनंदन पुत्र सालिकराम का शव बरामद हुआ जिसे एनडीआरएफ की टीम घाघरा बैराज पर पहुचाया जिसे सील कर सुजौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया वहीं लापता लोगों में एक महिला का शव घाघरा नदी के किनारे लखीमपुर अंतर्गत पढुआ थाना क्षेत्र के सुजानपुर के जंगल में ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना लोगों पढुआ थाने की पुलिस को दिया मौके पर पहुची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने शिनाख्त करने पर पता चला है कि शव लापता भरथापुर निवासी महिला 28 वर्षीय सुमन पत्नी प्रमोद की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन