Qutub Ansari / Wed, Nov 13, 2024 / Post views : 89

फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l ब्लॉक सभागार कैसरगंज में ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा ने उन्हें बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि आप सभी ने मुझे अपार स्नेह व प्यार दिया है इसके लिए मैं जीवन भर आप सभी का आभारी रहूंगा। जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर डाटा लगा रहा इस समारोह में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष गंगाधर मिश्र, विनोद कुमार सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता, पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी, मौलाना खालिद, विजय प्रताप सिंह, रामू सिंह प्रधान,वेद प्रकाश सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेंद्र देव सिंह राघव सिंह शिवम सिंह, भगवान दास सोनी, राकेश सोनी, सुभाष सिंह ,शिवानंद सिंहय, शिवा जी पाण्डे सहित क्षेत्र के गण नागरिक व प्रधान गण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन