Qutub Ansari / Sun, Nov 16, 2025 / Post views : 57
बहराइच (पयागपुर तहसील)l*सरदार पटेल के जन्मोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत भग्गड़वा बाजार से पूर्व जिलाध्यक्ष संचित सिंह के प्रतिष्ठान से चली पद यात्रा हुजूरपुर हनुमान मन्दिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश मंत्री भाजपा शिव भूषण सिंह एवं विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने किया। भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वो जयंती को मोदी सरकार द्वारा पूरे वर्ष जन्मोत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।इसी क्रम में शनिवार को विधान सभा पयागपुर अंतर्गत हुजूर ब्लॉक में प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह और विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में आठ किलोमीटर लंबी सद्भावना एकता पदयात्रा का आयोजन संपन्न हुआ।यह पदयात्रा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित के भगड़वा बाजार स्थित प्रतिष्ठान से लालपुर आइमा चिरैयाटांड़,खरगापुर होते हुए हुजूरपुर स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई।यात्रा का स्थान स्थान पर स्वागत किया गया। समापन अवसर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा सुरेश प्रताप सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ब्लाक प्रमुख समय प्रसाद मिश्रा, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चिदान्नद पाठक, जिला मंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्वा उपाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र पाठक, प्रभारी पयागपुर कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सत्य प्रकाश सत्या, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आनन्द पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज सिंह, मण्डल अध्यक्ष हुजूरपुर दुर्गेश सिंह रैकवार, मण्डल अध्यक्ष कटका राम निवास निषाद, मण्डल अध्यक्ष विशेश्वरगंज विष्णु दयाल चौहान, मण्डल अध्यक्ष पयागपुर प्रमोद कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष धनुही सन्तोष गौतम, विक्रान्त शेखर सिंह, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन