Qutub Ansari / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 161
बहराइच l महसी विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लगातार पदकों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। राजनीति में जीत की हैट्रिक लगा चुके श्री सिंह इससे पहले प्री स्टेट व स्टेट चैंपियनशिप में पदक हासिल कर चुके हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा त्रिशूल शूटिंग स्टेडियम देहरादून में 27 अक्टूबर से चल रही 44 वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने 50 मीटर प्रोन.22 राइफल सीनियर कैटेगरी में 529 अंक प्राप्त करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। श्री सिंह ने इससे पहले विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं जिले के युवा निशानेबाज भूपेंद्र प्रताप सिंह ने 10 मी एअर राइफल में 373 अंक हासिल करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व भूपेंद्र प्रताप सिंह 50 मी प्रोन.22 राइफल स्पर्धा के लिए नेशनल क्वालीफाई कर चुके हैं।
खेल प्रेमियों और जनपदवासियों में हर्ष
विधायक की इस उपलब्धि से महसी क्षेत्र सहित पूरे जनपद के खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों, संभ्रांतजनों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक वर्गों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन