शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार नियुक्त जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे के नानपारा विधानसभा में आगमन पर स्थानीय भाजपायों ने फूल मालाओं से स्वागत किया । जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय का काफ़िला रविवार को जिला कार्यालय से निकला जगह जगह स्वागत करने के उपरांत दोपहर में नगर के विश्वनाथ मंदिर पर पंहुचा जहाँ पर विधायक रामनिवास वर्मा, राघवेंद्र सिंह टिंकू, राहुल राय, डिंपल जैन, अखिलेश यादव गोले,अमित शर्मा के साथ मंदिर में सभी ने दर्शन किया तत्पश्चात कृपाराम वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा के यहां नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा नेता रूपनारायण जायसवाल, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, जगत राम सोनकर, विनय प्रकाश गुप्ता, आनंद रस्तोगी, प्रमोद नाग, सौरभ मद्धेशिया, प्रदीप मुनका, संतोष पोरवार,बबलू सिंह, वीरेंद्र सिंह पप्पू, दिनेश वर्मा ,अशोक वर्मा आदि ने जोरदार स्वागत किया ।