रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l
भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें वक्ताओं ने पार्टी की विभिन्न नीतियों के बारे में बताया प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
बुधवार को मिहींपुरवा कस्बा स्थित मधुर मिलन पैलेस में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता एवं जिला महामंत्री वीरचंद वर्मा,विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल,नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मधेशिया ने दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक सरोज सोनकर कहा कि आप सभी सक्रिय सदस्यों ने एक सौ प्राथमिक सदस्य भाजपा के बनाए हैं। आपका बहुत-बहुत स्वागत है।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन किया जाता है उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सट्टा नहीं राष्ट्र प्रथम होता है भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका हमें गर्व है जो राष्ट्र के लिए काम करती है आयोजित कार्यक्रम को जिला मंत्री वीरचंद वर्मा, शिवकुमार शुक्ला,शिवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता , संजय मौर्य, मोतीलाल निषाद, धनीराम लोधी,आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। सम्मेलन में रामादलमौर्य ,हरिओम वर्मा ,हर्षित शुक्ला ,पवन पोरवाल, अतुल चौधरी ,अरविंद चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता ,सुड्डू सिंह ,अमित बाल्मिकी आदि बीजेपी के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।