महेश अग्रवालबहराइच ( पयागपुर )l नगर पंचायत पयागपुर के प्रसिद्ध त्रिदेव मंदिर में गुरुवार शाम
श्री राणी सती दादी जी का जन्मोत्सव (आंवला नवमी) धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर की महिलाएं बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचीं और मंगल पाठ के माध्यम से दादी जी के जीवन गाथा का सुमिरन किया।
श्रद्धालुओं ने बहुत ही सुंदर दादी का दरबार सजाया और भक्ति, भजन और मंगल पाठ के जरिए माहौल को भक्ति भावना से भर दिया। उपस्थित भक्तों ने दादी जी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। महिलाओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से दादी जी की महिमा का गुणगान किया और जन्मोत्सव की खुशियों में सराबोर रहीं। कार्यक्रम पश्चात सभी ने दादी जी का प्रसाद ग्रहण किया ।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सेवाभावना और भक्ति उत्साह देखने योग्य रही। दादी जी के दरबार में हर्ष और उमंग का वातावरण छा गया। इस अवसर पर रश्मि अग्रवाल पायल अग्रवाल रेखा कैडिया नेहा मित्तल नीतू अग्रवाल साविता अग्रवाल पूजा गुंजन एवं पारुल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।