श्याम सुंदर श्रीवास्तवपयागपुर/बहराइच l थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत रविवार को बहराइच गोंडा मार्ग पर दवा लेकर बहराइच से लौट रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत एक घायल l
मिली जानकारी के अनुसार रामसेवक उम्र 45 वर्ष तथा अर्पित शुक्ला निवासी पकड़ीमारडीह थाना कौडिया जनपद गोंडा बाइक से लौट रहे थे कि चेतरामोड़ के पास बस को साइड देने के चक्कर में गिर गए जिन्हें गंभीर चोटें आई सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी पयागपुर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान रामसेवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा साथी अर्पित शुक्ला को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है l प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है l