Qutub Ansari / Sun, Sep 8, 2024 / Post views : 86
जरवल/बहराइच। बीसी संचालक से कट्टे की नोक पर साढे तीन लाख रूपये की लूट के मामले में जरवलरोड पुलिस ने दूसरे मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से लूट के 20,600 रुपये भी बरामद किए हैं। बताया जाता है, एक पखवाड़ा पूर्व पंजाब नेशनल बैंक जरवलरोड के बीसी संचालक रहमत अली झुकिया में अपनी दुकान बंद कर अपने घर आदमपुर जा रहे थे। झुकिया आदमपुर मार्ग पर ईदगाह के निकट तीन बाइक सवार लुटेरों ने बीसी संचालक को रोककर लोहे की राड से मारकर लहूलुहान कर दिया था। कट्टे की बट से मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक बृंंदा शुक्ला ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगायी गयी थी। रविवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुरुद्ध यादव,उप निरीक्षक रंजीत भारती,आदित्य कुमार ,आरक्षी रणंजय साहनी,प्रदीप कुमार सिंह, दिग्विजय यादव के साथ लूट के दूसरे मास्टर माइंड मंगल पुत्र सकटू चौहान निवासी लोनियन पुरवा, गोवा मझारा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को झुकिया ओवर ब्रिज5 के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 20,600 रुपये नगद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन