Qutub Ansari / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 126
बहराइच ( विशेश्वरगंज )l पुलिस अधीक्षक बहराइच रामनयन सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेश्वरगंज थाना पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि न्यायालय के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दीनानाथ पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मथुरापुरवा नेवलापुर, बच्छराज पुत्र बालक राम निवासी चुम्मादास कुट्टी ग्राम सभा जोकहा, मेंहीलाल पुत्र नानमून निवासी प्रधानपुरवा ग्राम भवानीपुर बनकट, राजू पुत्र नानमून निवासी ग्राम प्रधानपुरवा भवानीपुर बनकट, खन्नू सिंह उर्फ सतपाल सिंह पुत्र महादेव सिंह निवासी सुग्गानगर लक्खा रामपुर तथा डिप्टी सिंह पुत्र महादेव सिंह निवासी सुग्गानगर लक्खा रामपुर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह, यतींद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, रामबचन, गणेश चंद यादव सहित कांस्टेबल महेंद्र कुमार, राघवेंद्र दुबे, संजय कनौजिया, रामकरन यादव और रामकुमार यादव की टीम ने की। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन