शुभम मिश्राबहराइच l सरकारी नौकरियों में ट्रांसफर और पोस्टिंग सेवाकाल का एक हिस्सा माना जाता है। लेकिन कुछ अधिकारी कर्मचारी अपने सकारात्मक सेवा भाव से अमिट छाप छोड़ जाते हैं जिसे सदियों तक याद रखा जाता है।
लगभग एक वर्ष पूर्व बीईओ अनुराग मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र फखरपुर में ज्वाइन किया। ज्वाइन करते समय सामने कई चुनौतियां थी। बीआरसी के भौतिक परिवेश को सुदृढ़ करना और शिक्षा के स्तर को उठाने के साथ ही साफ सफाई के प्रति जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण कार्य किए। शिक्षकों को मोटिवेट करने के लिए निरीक्षण के दौरान खुद शिक्षक की भूमिका में आ जाते थे। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए कापी पेन पेंसिल और टॉफियां कक्षा कक्ष में बाट दिया करते थे। साफ सफाई के प्रति बच्चों, रसोइया, शिक्षकों और अभिभावकों में जागरूकता लाने के लिए सोप बैंक जैसी योजना को सभी विद्यालयों में स्थापित कराया। बीआरसी कार्यालय का सौंदर्यीकरण होने से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शिक्षकों के समस्याओं का संज्ञान लेकर तुरंत उचित समाधान करना बीईओ अनुराग मिश्र के कुशल अधिकारी होने का लक्षण को दर्शाता है। इनका स्थानांतरण फखरपुर से चित्तौरा ब्लॉक में पिछले शनिवार को किया गया। ऐसे में फखरपुर के शिक्षक, बीईओ अनुराग मिश्र के स्थानांतरण से दुखी है। सभी शिक्षकों और नए बीईओ राकेश कुमार को बीईओ अनुराग मिश्र ने पोस्ट के माध्यम से शुभकामनाएं दी है।