Qutub Ansari / Mon, Nov 11, 2024 / Post views : 85

कुतुब अंसारी
बहराइच l बलहा ब्लाक के ग्रामों में डायरिया नेट जीरो कैंपेन के अंतर्गत लगातार जागरूकता कैंपेन आयोजित किए जा रहे हैं l इसी क्रम मे 11 नवंबर दिन सोमवार को ग्राम पंचायत जुमाईपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं को 0 से 6 वर्ष के बच्चों में होने वाले टीकाकरण करवाने पर जानकारी दी गई। जिसमें ए एन एम शबनम ने कहा कि रोटावायरस व नियमित टीकाकरण से ही बच्चों को डायरिया जैसे भयानक और जानलेवा रोग से बचाया जा सकता है l राकेट इंडिया और जागरण पहल की ओर से चलाए जा रहे डायरिया नेट जीरो प्रोग्राम के अंतर्गत विश्व टीकाकरण दिवस के उपलक्ष में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षित पेयजल साफ स्वच्छ शौचालय , साबुन द्वारा हाथों की सफाई, जिंक और स्तनपान रोटावायरस टीकाकरण प्रमुख सात बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई l उपरोक्त मीटिंग में जिला समन्वयक सईद अहमद ब्लॉक समन्वय विपिन गुलाबी दीदी ज़ुबैदा, उर्मिला , ए एन म शबनम , आशा कुशमा व आंगनबाड़ी मधु कुमारी समुदाय की महिलाएं और स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन