Qutub Ansari / Sun, Apr 13, 2025 / Post views : 95
पयागपुर/बहराइच l शनिवार को रामलीला मैदान भूपगंज में हनुमान जन्म के अवसर पर अनेक समारोहो का आयोजन किया गया । पूरे दिन प्रसिद्ध कीर्तनकारो के द्वारा बालाजी हनुमान के भजनों की गूंज पूरे परिसर में सुनाई देती रही। श्री मेंहदीपुर घाटा वाले के गोंडा में अवस्थित बाला जी महराज के पीठाधीश्वर गोंडा महराज के दरबार में दर्जनों लोगों ने संकट से मुक्ति के पेशी भी लगवाई।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे और विधायक सुभाष त्रिपाठी सहित अनेक अतिथियों ने भी भक्तिपूर्वक कीर्तन का रसपान किया। राम लीला मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजक गणों क्रमशः अनूप पंसारी,दीपक रस्तोगी,विष्णु मित्तल,रीतेश अग्रवाल बिट्टन सिंह दानेन्द्र शर्मा और सुशील निगम आदि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भव्य धार्मिक झांकियां प्रदर्शित की गई थी।कार्यक्रम का प्रारंभ सुंदर कांड और हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक पंकज निगम,पिंटू निगम एंड पार्टी द्वारा संकट मोचन हनुमान के चरित्र पर आधारित भजनों की स्वरसरिता प्रवाहित होने लगी जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। सुंदर कांड के समापन पर विद्वान पुरोहितों द्वारा विधिवत यज्ञ कराया गया जिसमें पूर्ण सनातनी वस्त्रों से सुसज्जित यजमानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में गोंडा महराज के द्वारा अनेकों संकट ग्रस्त पीड़ितों की पेशी भी लगाई गई। कार्यक्रम में समापन पर हजारों भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के आयोजन में दीनू माहेश्वरी,बृजेश मिश्रा,राम प्रसाद शर्मा,ऐश्वर्य रस्तोगी, सहित तमाम कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन