Qutub Ansari / Fri, Aug 2, 2024 / Post views : 85
मिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के टपरा में शुक्रवार को सुबह कुछ ग्रामीणों ने नंदी बाबा को देखा बैठे हुए हैं कांप रहे हैं। ग्रामीणों ने उन्हें खिलाने - पिलाने का प्रयास किया l लेकिन जब नंदी बाबा ने कुछ नहीं खाया - पिया तो ग्रामीणों ने तत्काल सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंचकर देखा तो नदी नदी बाबा को बुखार था। पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई l सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर नंदी बाबा का इलाज किया, जिससे नंदी बाबा की जान बच सकी। और पशु विभाग के द्वारा नंदी बाबा को इंजेक्शन लगाते ही नंदी बाबा उठ खड़े हो गए। जिसे देख बजरंग दल कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने आभास लगाया कि नंदी बाबा बुखार की वजह से ही उठ नहीं पा रहे थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सा विभाग का धन्यवाद किया की उन्होंने मौके पर तुरंत पहुंचकर भोले शंकर की सवारी नंदी बाबा का इलाज कर उनकी जान बचाई। इस मौके पर प्रखण्ड प्रचार - प्रसार प्रमुख बजरंग दल कृष्णा पाण्डेय, तहसील मीडिया प्रभारी विशाल अवस्थी, खण्ड कार्यकर्ता अंजनी कुमार व ग्रामीण अरविन्द चैहान, रफीक व पशु चिकित्सा विभाग से डॉक्टर विपिन बिहारी व ललित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन