संगठन का जल्द ही होगा भारत समेत अन्य देशो में होगा विस्तार-सरफ़राज़अशोक सोनीजरवल/बहराइच।
जरवल निवासी अस्मित रस्तोगी को अंतरराष्ट्रीय फार्मेसिस्ट संघटन (आईटी) का प्रदेश अध्यक्ष मानोनीति किया गया है।इसके अलावा सुश्री गरिमा त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश (शिक्षक शाखा)आशीष सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश परमेश वर्मा प्रदेश प्रवक्ता, यूपी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज पटेल ने कहा कि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे काले कानून शेड्यूल को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त कराकर फार्मेसी क्षेत्र को स्वतंत्र कराया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अस्मित रस्तोगी ने इस अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट संगठन से अधिक से अधिक फार्मासिस्टों को जुड़ने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महासचिव सरफराज अहमद ने बताया कि शीघ्र ही भारत सहित अन्य देशों में कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। संगठन के प्रति अपनी बातों को रखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन सिंह ने फार्मासिस्टों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर बल दिया।