Qutub Ansari / Sun, May 26, 2024 / Post views : 91
( अशोक सोनी )
जरवल/बहराइच। अब ले दे कर का जुगाड भी खत्म। सरकार डाल डाल तो हम पात पात पर डीएम साहिबा मोनिका रानी ने भी अब कड़ा रुख अख्तियार कर पावर ब्रेक जो लगा दिया है।जिसकी एक बानगी दैनिक भास्कर ने पेश की है। मामला जरवल रोड के एक गांव के सरकारी गल्ले की दुकान का बताया जा रहा है। और उक्त सरकारी दुकान का खाद्यान्न जिस पर गरीबों का ही हक था l शनिवार ठीक दोपहरिया को ग्रामीणों की सूचना पर जरवल चौकी इंचार्ज राधबेंद्र प्रताप सिंह ने एक पिकप जो हाईवे पर कैसरगंज की ओर जा रहा था उसे रूकवाते ही पता चला की उसमे सरकारी खाद्यन था जो कि कालाबाजारी के लिए कैसरगंज जा रहा था। कि तभी एस डी एम पंकज दिक्षित को भी उक्त सरकारी खाद्यान के बारे मे पता चल गया जिस पर श्री दीक्षित ने सप्लाई इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह को जरवल चौकी भेज दिया साथ ही उक्त सरकारी खाद्दान्न की कालाबजारी की सूचना डी एम मोनिका रानी को भी दे दिया। उक्त प्रकरण को तूल पकड़ते देख पहले पिकप ड्राइवर गुलजारी से उसका बयान लिया गया फिर देर रात्रि तक आरोपित कोटेदार जो कि जरवल ब्लाक अंतर्गत नासिरगंज सरकारी राशन की दुकान पूजा मिश्रा की है। उसका बयान तो दर्ज किया ही गोदाम मे रखे गरीबों के अनाज का स्टॉक रजिस्टर की पड़ताल कर तहसील मुख्यालय कैसरगंज को भेज दिया l इस सम्बन्ध में उपजिधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया कि उक्त फाइल को डीएम को सौंप दिया है आगे की कार्यवाही वो खुद तय करेगी।
"जरवल। कोटेदार ही नही पिकप ड्राइवर के खिलाफ डीएम साहिबा मोनिका रानी के आदेश पर आज विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी" नरेन्द्र त्रिपाठी डी एस ओ बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन