संतोष मिश्रा नानपारा तहसील/बहराइच। भारत के पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर विकास क्षेत्र नवाबगंज में कार्यरत अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) सुनील कुमार को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीतापुर उत्तर प्रदेश की साहित्यिक संस्था काव्यकला सेवा संस्थान के अध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी द्वारा उन्हें शिक्षक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर ही शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था प्रेरणा परिवार द्वारा कर्मयोगी शिक्षक सम्मान, इन्नोवेटिव टीचर्स ग्रुप आफ इंडिया द्वारा इन्नोवेटिव टीचर अवार्ड तथा साहित्य उपवन रचनाकार संस्था द्वारा ज्ञानदीप सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब है युवा साहित्यकार सुनील कुमार के अब तक चार एकल तथा पैंतालीस साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही साथ राज्य व राष्ट्र स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में कई लेख व रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। देश-प्रदेश की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सुनील कुमार को अब तक 400 से भी अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। सुनील कुमार की कई रचनाएं आकाशवाणी व दूरदर्शन केंद्र से भी प्रसारित हो चुकी हैं।सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा, एआरपी राकेश मौर्या, निर्मल शुक्ला, शिक्षक विनोद गिरि, वैभव सिंह विसेन, अरविंद वर्मा,संतोष मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, जीतेन्द्र बहादुर, अजय मिश्रा, शैलेन्द्र वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी,अमित कुमार, अभय सिंह, दिनेश कुमार आदि हित मित्रों ने बधाई दी है।