Qutub Ansari / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 123
रूपईडीहा/बहराइच । रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए निधिनगर पोखरा और रूपईडीहा गांव में अतिक्रमण के खिलाफ बुल्डोजर चलवाया। सुबह 11 बजे राजस्व विभाग,पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया। राजस्व निरीक्षक राम सजीवन पाण्डेय ने जानकारी दी कि निधिनगर पोखरा गांव में तीन व्यक्तियों द्वारा खलिहान पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। बुल्डोजर की मदद से कब्जा हटाकर क्षेत्र को खाली कराया गया। इसके साथ ही रूपईडीहा नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले रूपईडीहा गांव में एक तालाब पर हुए अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान राजस्व टीम के साथ लेखपाल करूणेश त्रिपाठी, संतोष वर्मा, नागेन्द्र श्रीवास्तव, थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार और एसएसबी के जवान भी मौजूद रहे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन