Qutub Ansari / Sat, Nov 23, 2024 / Post views : 111
एम अरशद
रुपईडीहा/बहराइच । रुपईडीहा के असम्बली ऑफ गार्ड चर्च स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा वार्षिक खेल समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके बाद बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में खेल को बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक बताया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अमित श्रीवास्तव ने विद्यालय के शिक्षकों की बच्चों के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी प्रतिभागियों को, उत्साहवर्धन करने वाले दर्शक व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अतिथियों एवं खेल प्रभारी का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन